मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुरक्षाकर्मियों से की भेंट

Listen to this article

गैरसैण (रावत): भराड़ीसैंण में चल रहे विधानसभा सत्र के दौरान आज सुबह मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों से मुलाकात की। उन्होंने सुरक्षाकर्मियों के आवास, भोजन और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली।

​मुख्यमंत्री ने मुश्किल भौगोलिक और खराब मौसम की स्थिति में भी अपना कर्तव्य निभाने के लिए पुलिस बल का हौसला बढ़ाया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को सभी के लिए प्रेरणादायक बताया। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने धराली जैसे आपदा प्रभावित और दुर्गम क्षेत्रों में पुलिसकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों द्वारा किए गए सराहनीय कार्य और सेवा भावना की भी तारीफ की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.