स्वर्गीय राजीव गांधी संचार क्रांति के जनक -डॉ संतोष चौहान

Listen to this article


हरिद्वार:   जिला महिला कांग्रेस के द्वारा नेहरू युवा केंद्र में भारत के पूर्व प्रधान मंत्री स्व.राजीव गाँधी जी की जयंती के मौके पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें आधुनिक भारत का निर्माता बताया। इस अवसर पर महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष डॉ.संतोष चौहान ने स्वर्गीय राजीव गांधी के विचारों से उपस्थित महिलाओं को अवगत कराया और बताया कि वह संचार क्रांति के जनक थे और उन्होंने ही 18 वर्ष की आयु के युवक युवतियों को वोट देने का अधिकार दिया। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अंजू मिश्रा एवं शशी झा ने राजीव गांधी को युवाओं का आदर्श बताया। पूर्व महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अंजू द्विवेदी रचना शर्मा ने स्वर्गीय राजीव गांधी को आधुनिक भारत का निर्माता बताया। गोष्ठी में मुख्य रूप से जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष अंजू मिश्रा शशी झा,महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अंजू द्विवेदी,ग्रेस कश्यप, रचना शर्मा,विजया जोशी सरिता शर्मा,नालनि दीक्षित,सोनिया,सुमन,रोशनी सुशील यादव, ममता, शकुंतला जयमाला ,जयश्री,वीरा देवी,नीना,ज्योति आदि मौजूद रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.