सपा नेताओं ने किया श्री राम नाम विश्व बैंक समिति आश्रम का भ्रमण, सामाजिक सौहार्द का दिया संदेश

Listen to this article

​हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मतीन सिद्दीकी और राष्ट्रीय सचिव डॉ. सत्यनारायण सचान ने आज श्री राम नाम विश्व बैंक समिति के आश्रम पहुंचकर संस्था की आध्यात्मिक एवं सेवा गतिविधियों की जानकारी ली। आश्रम पहुंचने पर संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित सुमित तिवारी और अन्य पदाधिकारियों ने पुष्पमालाओं से दोनों नेताओं का भव्य स्वागत किया।

​इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने राम नाम को शांति, सद्भाव और मुक्ति का मार्ग बताते हुए कहा कि ऐसी संस्थाएं समाज में सकारात्मक ऊर्जा और भाईचारे का संचार करती हैं। वहीं, राष्ट्रीय सचिव डॉ. सत्यनारायण सचान ने कहा कि राम नाम लेखन और जाप किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं है, बल्कि इसने देश की एकता और अखंडता को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया है।

​पंडित सुमित तिवारी ने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज में संस्कार, शांति और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में चंद्रशेखर यादव, आशीष यादव, कुलदीप राय, मुकेश शर्मा, शरद चंद्राकर, डॉ. राजेंद्र पाराशर, संदीप गुप्ता और उत्तम मिश्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.