हरिद्वार:
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ हरिद्वार नगर का शाखा दर्शन कार्यक्रम शुक्रवार प्रातः 6:30 बजे पन्नालाल भल्ला इंटर कॉलेज के प्रांगण में भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में नगर की समस्त शाखाओं का वृहद एकत्रीकरण हुआ। सभी शाखाओं ने अपने-अपने स्थान पर ध्वज लगाकर मनमोहक वातावरण बना दिया।
इस बार शाखा दर्शन में एक अभिनव प्रयास किया गया। शाखाओं के बीच प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें शाखा उपस्थिति, स्वयंसेवकों की संख्या, शाखा में होने वाले भिन्न-भिन्न कार्यक्रम, शाखा रजिस्टर, शाखा द्वारा किए गए उपक्रम और अन्य गतिविधियों का मूल्यांकन किया गया।
प्रतियोगिता में आर्य नगर बस्ती की चाणक्य शाखा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस शाखा में स्वयंसेवकों की संख्या 39 रही। द्वितीय स्थान पर सती शाखा और श्रद्धानंद शाखा रहीं, जबकि तृतीय स्थान दयानंद शाखा ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम में जिला संचालक डॉ. यतीन्द्र नागयान का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। उन्होंने स्वयंसेवकों को शाखा की नियमितता, अनुशासन और समाज सेवा के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में नगर संघचालक ज्ञानेश्वर जी, नगर प्रचारक तनुज जी, विभाग संपर्क प्रमुख कुंवर रोहताश जी, नगर कार्यवाह बलदेव जी, जिला सह शारीरिक प्रमुख आराध्या जी, जिला सेवा प्रमुख देशराज शर्मा जी, सह सेवा प्रमुख भूपेंद्र जी सहित उमेश जी, अर्पित जी, संजय जी, विकास जी, कुलदीप जी, राहुल जी, अमरेश जी, त्रिलोक जी, मनोज जी, प्रदीप जी, अमित जी, अंकित जी आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में कुल 234 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। सभी ने एक साथ शाखा लगाकर संगठन की शक्ति और एकता का परिचय दिया।