समानता, भाईचारा, मानव सेवा ही गुरूनानक जी की प्रेरणा – सुनील सेठी

Listen to this article

हरिद्वार में धूमधाम से मनाया गया गुरुपर्व

राष्ट्रीय पंजाबी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील सेठी ने आज सभी को कार्तिक पूर्णिमा एवं श्री गुरुनानक देव जी के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए हरिद्वार के विभिन्न गुरद्वारों पर माथा टेक विश्व कल्याण की कामना की । इस अवसर पर भूपतवाला दुर्गानगर स्थित बहुत प्राचीन चाची का गुरद्वारा पर अरदास कर लंगर प्रसाद ग्रहण कर सुनील सेठी ने कहा कि गुरुमहाराज श्री गुरुनानक देव जी ने संसार को यही ज्ञान दिया कि अज्ञान पर ज्ञान की विजय. ‘प्रकाश पर्व’ का अर्थ है रोशनी का त्योहार। यह इस बात का प्रतीक है कि गुरुओं के उपदेशों से समाज में फैला अज्ञान, अंधविश्वास और भेदभाव दूर होता है।

  • तीन मुख्य सिद्धांत. गुरु नानक देव जी ने जीवन जीने के तीन सरल और गहरे सूत्र दिए—नाम जपो (ईश्वर का स्मरण करना), किरत करो (ईमानदारी और मेहनत से आजीविका कमाना) और वंड छको (अपनी कमाई का हिस्सा जरूरतमंदों के साथ बांटना)।
  • समानता और भाईचारा. यह पर्व बिना किसी जाति, धर्म या वर्ग के भेदभाव के सभी मनुष्यों को एक समान मानने और मानवता की सेवा करने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से ज्ञानी हरभजन सिंह ,सतवंत सिंह , गुरमुख दास , प्रदीप सिंह,गंगेश कुमार, हरनाम सिंह, रवि बांगा, लक्की अनेजा , गुरु प्रीत सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Leave A Reply

Your email address will not be published.