पूर्व मंत्री यतीश्वरानंद ने श्यामपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का किया उद्घाटन

Listen to this article

हरिद्वार: हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के श्यामपुर क्षेत्रवासियों को पूर्व कैबिनेट मंत्री और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने बड़ी सौगात दी है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडे और स्वामी यतीश्वरानंद ने अधिकारियों की मौजूदगी में श्यामपुर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का औपचारिक शुभारंभ किया, जिसमें शनिवार से ओपीडी सेवाएं शुरू हो जाएंगी।

​स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडे ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को केंद्र में डॉक्टरों, स्टाफ की तत्काल नियुक्ति और सभी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। भविष्य में इस केंद्र को ट्रामा सेंटर के रूप में विकसित करने की भी योजना है, ताकि स्थानीय निवासियों को इलाज के लिए निजी या दूर-दराज के अस्पतालों में न भटकना पड़े।

​इस दौरान पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने क्षेत्रीय कांग्रेस विधायक पर स्वास्थ्य केंद्र की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि जल्द ही रवसान नदी पर झूला पुल का निर्माण कार्य भी शुरू कराया जाएगा। कार्यक्रम में सीएमओ डॉ. आर.के. सिंह, मेला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष दत्त सहित कई अधिकारी और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.