हरिद्वार: रविवार की सुबह हुई तेज बारिश के कारण उपनगरी ज्वालापुर में कई सड़कें जलमग्न हो गईं, जिससे लोगों और व्यापारियों को काफी दिक्कत हुई। कटहरा बाजार, गांधी मार्केट, चौक बाजार, और पीठ बाजार जैसे इलाकों में पानी भर जाने से दुकानें देर से खुलीं और कई दुकानों में पानी घुसने से व्यापारियों को नुकसान हुआ। जलभराव के कारण कई घंटों तक व्यापारिक गतिविधियां ठप्प रहीं।