कश्मीरी छात्रों पर विवादित बयान के बाद पुलिस अलर्ट, हिंदू रक्षा दल के अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज

Listen to this article

देहरादून : हिंदू रक्षा दल के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा द्वारा कश्मीरी छात्रों पर दिए गए विवादित बयान के बाद पुलिस सतर्क हो गई है। पुलिस ने शर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और बृहस्पतिवार को दल के नेताओं को सुबह से दोपहर तक उनके घरों में ही नजरबंद रखा।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बयान के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है और देहरादून में पढ़ रहे 1201 कश्मीरी छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है। उनकी सुरक्षा के लिए शिक्षण संस्थानों के संचालकों को निर्देश दिए गए हैं और संवेदनशील क्षेत्रों में पीएसी तैनात की गई है। एसएसपी ने शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.