गुरुजन पावन स्मृति श्रद्धांजलि एवं गंगा सफाई अभियान का भव्य समापन

Listen to this article


हरिद्वार: चेतन ज्योति आश्रम भूपत वाला में आज “गुरुजन पावन स्मृति श्रद्धांजलि समारोह” एवं गंगा सफाई अभियान का समापन समारोह बड़ी धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरिद्वार के सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत तथा हरिद्वार के विधायक और पूर्व मंत्री मदन कौशिक ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। श्रद्धांजलि सभा में पधारे संत समाज का महंत शिवम जी महाराज और स्वामी ऋषिश्वरानन्द ने पुष्प मालाएं अर्पित कर भावपूर्ण  स्वागत किया।
यह भव्य कार्यक्रम श्री चेतन ज्योति धर्मार्थ ट्रस्ट, हरिद्वार और ऋषिकेश के तत्वावधान में संपन्न हुआ। यह ट्रस्ट आयुर्वेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, कर्मकांड, ज्योतिष, पौरोहित्य तथा धार्मिक एवं लौकिक क्रियाओं के साथ-साथ चिकित्सा एवं तकनीकी क्षेत्रों में विभिन्न शिक्षण-प्रशिक्षण संस्थान संचालित कर रहा है। इसके अतिरिक्त, ट्रस्ट द्वारा कन्याओं को भारतीय संस्कृति, आध्यात्म, योग, ध्यान और आधुनिक कंप्यूटर शिक्षा निःशुल्क प्रदान  किए जाने की सभी संतो ने सराना की।
समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने गुरुजनों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और गंगा सफाई अभियान के सफल समापन पर हर्ष व्यक्त किया। मुख्य अतिथियों ने ट्रस्ट के सेवा कार्यों की सराहना की और भविष्य में भी अपना सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया  आयोजन में अपस्थित सभी संतो ने एक स्वर से काश्मीर में आतंकियों द्वारा किए गए नरसंहार की कड़ी निंदा करते हुए कठोर कार्रवाई की मांग की ।
इस अवसर पर महंत दुर्गादास, महंत विष्णु दास, महंत प्रह्लाद दास, स्वामी ऋषि रामकृष्ण, स्वामी शिवानंद, महंत राधवेंद्र दास, महंत गोविंददास, महंत रघुवीर दास, महंत कपिल मुनि, जगद्गुरू द्वाराचार्य, महंत विनोद महाराज, स्वामी रविदेव शास्त्री, महंत भूपेंद्र गिरी, स्वामी राममुनि, स्वामी हहिरानंद, स्वामी शिवम महंत, स्वामी दिनेश दास, स्वामी सुतिक्ष्ण मुनि, स्वामी ज्योर्तिमयानंद, स्वामी निर्मलदास, पार्षद आकाश भाटी, संजय महेश्वरी, मनोज महंत, राजेश रस्तोगी, अजय ठाकुर, अतुल शर्मा सहित बड़ी संख्या में संत महंत और श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे। सभी ने ब्रह्मलीन स्वामी वागीश्वरानंद महाराज को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की । 

Leave A Reply

Your email address will not be published.