भाजपा ने किया ऐलान: पुष्कर सिंह धामी ही होंगे 2027 का चेहरा

Listen to this article

उत्तराखंड की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर तस्वीर साफ कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि उत्तराखंड में अगला विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। इस घोषणा के साथ ही पार्टी ने नेतृत्व को लेकर चल रही तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है।मुख्यमंत्री धामी ने अपने कार्यकाल में समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी कानून, धर्मांतरण विरोधी कानून और भू-कानून जैसे कई बड़े फैसले लिए हैं। भाजपा इन्हीं उपलब्धियों को आगामी चुनाव में जनता के सामने प्रमुखता से रखेगी। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह घोषणा पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.