स्वामी शालिग्राम आश्रम महाराज की 35वीं पुण्यतिथि पर उमड़े श्रद्धालु, संत समाज ने दी भावांजलि

Listen to this article

भूपतवाला स्थित थानाराम आश्रम में ब्रह्मलीन स्वामी शालिग्राम आश्रम महाराज का 35वां पुण्यस्मृति दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया। सांसद सतपाल ब्रह्मचारी के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में संत समाज ने स्वामी जी के जीवन और उनके अध्यात्मिक योगदान को याद किया। महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी सहित कई वरिष्ठ संतों ने उन्हें धर्म और संस्कृति का प्रखर मर्मज्ञ बताते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.