अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी ने डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का किया निरीक्षण

Listen to this article


हल्द्वानी:  भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत अंश निर्धारण,फार्मर,रजिस्ट्री तथा डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य संचालित किया जा रहा है।सोमवार को अपर जिलाधिकारी शैलेंद्र सिंह नेगी द्वारा तहसील कालाढूंगी के राजस्व ग्राम नाथूझाला का डिजिटल क्रॉप सर्वे कार्य का निरीक्षण किया गया।अपर जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित काश्तकार के समक्ष कुछ खेतों का स्वयं डिजिटल क्रॉप सर्वे किया गया। इस अवसर पर तहसीलदार एवं राजस्व उप निरीक्षक द्वारा जानकारी दी गई कि डिजिटल बतवच सर्वे के कार्य में तेजी लाई जा रही है।अधिकांश कार्य संपन्न हो चुका है,कुछ खेतों में तथा लोकेशन ट्रेस होने की आशिक कठिनाई सामने आ रही है।इस संबंध में अपर जिलाधिकारी द्वारा राजस्व परिषद उत्तराखंड देहरादून में डिजिटल क्रॉप सर्वे के नोडल अधिकारी को फील्ड में आ रही कठिनाइयों से अवगत कराया गया।इस अवसर पर ईश्वर सिंह प्रभारी तहसीलदार कालाढूंगी,ताराचंद्र घिल्डियाल,अभय कुमार,हिमाक्षी राजस्व उप निरीक्षक, उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.