हरिद्वार: हिन्दू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक पोस्ट करने वाला गिरफ्तार

Listen to this article

हरिद्वार पुलिस ने सोशल मीडिया पर हिन्दू देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट कर धार्मिक उन्माद फैलाने के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
बहादराबाद थाना पुलिस को स्थानीय लोगों से शिकायत मिली थी कि थाना क्षेत्र के ग्राम बढ़ेडी राजपूतान निवासी रियाज, जिसकी उम्र 32 वर्ष है, पिछले कुछ दिनों से अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर हिंदू देवी-देवताओं पर अभद्र टिप्पणी कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास कर रहा था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए बहादराबाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपित रियाज को सल्फर मोड शान्तरशाह बहादराबाद से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के पास से उसका मोबाइल बरामद कर उसे सील कर दिया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.