उत्तराखंड पत्रकार यूनियन ने किया कार्यकारिणी का विस्तार

Listen to this article

  हरिद्वार:   रानीपुर मोड स्थित कार्यालय पर आयोजित उत्तराखंड पत्रकार यूनियन की बैठक में जिलाध्यक्ष प्रमोद गिरि ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए मनीष सिंह,रामेश्वर दयाल शर्मा, विकास चौहान,आनंद गोस्वामी व आवेश अंसारी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष,मनीषा सूरी व प्रवीन पेगवाल को संगठन मंत्री,दीपक मौर्या को सचिव,शमशेर अली को संयुक्त सचिव,विजय सुब्रहण्यम व विशाल गोस्वामी को प्रचार मंत्री मनोनीत किया है।जबकि रिजवान अहमद, विजय कुमार बंसल, नौशाद खान, दिनेश शर्मा, धीरज शर्मा, सिद्धार्थ त्रिपाठी,कुलदीप सिंह और चंद्रशेखर गोस्वामी को कार्यकारिणी सदस्य की जिम्मेदारी दी गयी। मुख्य मार्गदर्शक मंडल एवं विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मुदित अग्रवाल,डा.विशाल गर्ग,अश्वनी अरोड़ा,पकज कौशिक, रुपेश वालिया,रविंद्र सिंह को मनोनीत किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रमोद गिरि ने कहा कि उत्तराखंड पत्रकार यूनियन पत्रकारों के हितों के लिए संकल्पित संस्था है। किसी भी पत्रकार साथी का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मार्गदर्शक मंडल के नेतृत्व में यूनियन की गतिविधियों को आगे बढ़ाया जाएगा। कहा शीघ्र ही यूनियन का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.