हरिद्वार में चंडी देवी मंदिर के नए महंत की ताजपोशी

Listen to this article

हरिद्वार: महंत रोहित गिरी के जेल जाने के कुछ दिनों बाद, भवानी नंदन गिरी को शुक्रवार को चंडी देवी मंदिर का नया महंत नियुक्त किया गया। उनका पट्टाभिषेक विधि विधान से संपन्न हुआ। भवानी नंदन गिरी, मां चंडी देवी परमार्थ ट्रस्ट की आजीवन ट्रस्टी गीतांजलि गिरी और महंत रोहित गिरी के बेटे हैं। अखाड़ा परिषद के पूर्व प्रवक्ता बाबा हठयोगी और अन्य संतों की उपस्थिति में यह ताजपोशी हुई। नए महंत ने कहा कि वे अपने पूर्वजों की तरह ही मंदिर की सेवा करेंगे और श्रद्धालुओं को कोई असुविधा नहीं होने देंगे। बाबा हठयोगी ने महंत रोहित गिरी के खिलाफ साजिश की बात कही और नए महंत की नियुक्ति को सराहनीय कदम बताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.