पुलिस मुठभेड़ में बदमाश घायल, पहचान हुई उजागर चेकिंग के दौरान हुई वारदात

Listen to this article
चेकिंग के दौरान बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार एक व्यक्ति दिखाई दिया। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर उसने भागने की कोशिश की और फिसल गया। इसके बाद उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जो बदमाश के पैर में लगी। घायल बदमाश की पहचान रोहित पुत्र महावीर सिंह, निवासी करौंदी भगवानपुर, जनपद हरिद्वार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, रोहित कल गंग नहर के पास हुई फायरिंग की घटना में शामिल था।
एस पी देहात ने आगे जानकारी दी कि घायल बदमाश रोहित पर पुलिस रिकॉर्ड में पहले से ही आठ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास के बारे में और अधिक जानकारी जुटा रही है।
Leave A Reply

Your email address will not be published.