महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी, जो मेयर पद के प्रबल दावेदार थे, ने मेयर सीट महिला होने के बाद हरिद्वार मेयर की जीत में पूरा सहयोग दिया। अब उन्होंने 2027 में हरिद्वार सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।
सेठी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि मदन कौशिक उनके नेता हैं और वे उनके सामने टिकट नहीं मांग सकते। इसलिए उनकी प्रबल इच्छा है कि हरिद्वार सीट छोड़कर किसी भी सीट से 2027 का चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि वे लगातार जनता और व्यापारियों की आवाज उठाते रहे हैं और उनकी मूलभूत सुविधाओं के लिए संघर्ष करते रहे हैं। उनका मानना है कि जनहित के कार्यों को बेहतर ढंग से करने के लिए किसी संवैधानिक पद की आवश्यकता है, जहां वे जनता की आवाज को और बुलंद कर सकें और उनकी सेवा का अवसर प्राप्त कर सकें।