जिला बार एसोसिएशन ने दो अधिवक्ताओं की सदस्यता अनिश्चितकाल के लिए की समाप्त

Listen to this article

हरिद्वार जिला बार एसोसिएशन ने दो अधिवक्ताओं, पूर्व अध्यक्ष और पूर्व महामंत्री, की सदस्यता तत्काल प्रभाव से अनिश्चित काल के लिए समाप्त कर दी है। यह कार्रवाई उनके कार्यकाल के दौरान हुई वित्तीय अनियमितताओं के कारण बकाया राशि जमा नहीं करने के चलते की गई है। दोनों अधिवक्ताओं को बकाया राशि 30 दिनों के भीतर बार के खाते में जमा करने का आदेश दिया गया है। ऐसा नहीं करने पर उनके चैम्बर की वसूली प्रक्रिया शुरू की जाएगी। हालांकि, उन्हें एक अंतिम अवसर दिया गया है कि यदि वे इस मामले को बार स्तर पर ही सुलझाना चाहते हैं तो वे 3 दिनों के भीतर संयुक्त या अलग-अलग वाजिब रकम जमा करने की अपनी मंशा लिखित में कार्यकारिणी के समक्ष रख सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.