हरिद्वार। भारत विकास परिषद उत्तराखंड पश्चिम प्रांत की ओर से ज्वालापुर स्थित एक होटल में जनपद की सभी आठ शाखाओं की प्रवास बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्षा डॉ. मनीषा सिंघल और संचालन प्रांतीय महासचिव डॉ. संजय गर्ग ने किया।
बैठक में राष्ट्रीय संयोजक (सेवा) अजय विश्नोई ने कहा कि परिषद पिछले 63 वर्षों से समाज में सेवा और संस्कार के कार्य कर रही है। उन्होंने दीन-दुखियों की सेवा को ही सच्चा धर्म बताते हुए एक समर्थ, सशक्त और संस्कारित भारत के निर्माण पर जोर दिया। क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव डॉ. सत्येंद्र मित्तल ने शाखाओं को छोटे-छोटे सेवा कार्यों के माध्यम से भी जरूरतमंदों की मदद करने का सुझाव दिया।
वहीं क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक डॉ. संगीता सिंह ने विभिन्न शाखाओं द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर ललित पांडेय, रश्मि चौहान, निखिल वर्मा, एडवोकेट कुशल पाल सिंह चौहान, शोभा सिंह और विपिन जोशी सहित विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।