हरिद्वार में युवा महोत्सव-2026 के तहत होगा सांस्कृतिक ट्रैक का आयोजन

Listen to this article

हरिद्वार में कला को प्रोत्साहन देने और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के उद्देश्य से युवा महोत्सव-2026 के अंतर्गत VBYLD-2026 सांस्कृतिक ट्रैक का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और वशिष्ठ अतिथि रानीपुर विधायक आदेश चौहान होंगे। कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रशासन तथा युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग, हरिद्वार द्वारा 1 नवम्बर को किया जा रहा है। इसके माध्यम से लोककला, लोकसंगीत, पारंपरिक वाद्ययंत्रों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही, आमजन से हरिद्वार को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए जिला प्रशासन के प्रयासों में सहयोग देने की अपील की गई है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.