हरिद्वार में सिटी प्रेस क्लब कराएगा 3 दिवसीय समाचार लेखन प्रशिक्षण शिविर

Listen to this article

हरिद्वार। सिटी प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. मनोज मनोजानंद ने पत्रकारिता के गिरते स्तर पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि बिना ज्ञान और वजूद के केवल आजीविका के लिए पत्रकारिता करने वाले लोगों से इस क्षेत्र की छवि प्रभावित हो रही है। पत्रकारिता को स्वस्थ और तथ्यपरक बनाने के लिए पत्रकारों का स्वावलंबी होना आवश्यक है।

इसी उद्देश्य से सिटी प्रेस क्लब अगस्त के अंतिम सप्ताह में एक तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने जा रहा है। इस शिविर में समाचार लेखन में कठिनाई महसूस करने वाले पत्रकारों को तथ्यपरक और गुणवत्तापूर्ण समाचार लिखने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.