हरिद्वार। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया। प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि बार-बार हो रहे पेपर लीक से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी हताश और निराश हैं। उन्होंने नीट परीक्षा का जिक्र करते हुए कहा कि मेहनत करने वाले युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। आलोक शर्मा ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की जिम्मेदारी तय करने की मांग भी उठाई।
नकल माफिया पर सरकार विफल: कांग्रेस
हरिद्वार। वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं मनोज सैनी और संजय सैनी ने कहा कि सरकार नकल माफिया पर लगाम लगाने में असफल साबित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार पेपर लीक की घटनाएं सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही हैं। नेताओं ने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद होना चाहिए।