बांग्लादेश में हिंदू प्रताड़ना के विरुद्ध हरिद्वार में प्रदर्शन

Listen to this article

हरिद्वार में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में आक्रोश मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने चंद्राचार्य चौक पर बांग्लादेश का पुतला फूँकते हुए हाल ही में दीपू दास नामक श्रमिक की नृशंस हत्या पर गहरा रोष व्यक्त किया। संगठन के पदाधिकारियों ने भारत सरकार से हस्तक्षेप की मांग करते हुए दोषियों पर कड़ी कार्रवाई और बांग्लादेशी हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की ।

इस अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल इस अमानवीय हिंसा की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से हस्तक्षेप की मांग करते हैं।विश्व हिन्दू परिषद हरिद्वार के जिला अध्यक्ष बलराम कपूर ने कहा कि अल्पसंख्यक हिंदुओं के मानवीय अधिकारों का ऐसा खुला हनन किसी भी सभ्य समाज के लिए कलंक है। बांग्लादेश सरकार को तुरंत दोषियों पर कठोर कार्यवाही कर अल्पसंख्यकों के लिए भय-मुक्त वातावरण सुनिश्चित करना चाहिए ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.