अधिशासी अभियंता ने मातहत अधिकारियों को 35गांवों के लिए बनाया नोडल
हरिद्वार: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अपेक्षा के अनुसार जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में पेयजल निगम ने भी जनपद को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के संकल्प को मजबूत करते हुए विशेष तौर पर अभियान चलाकर सफाई व्यवस्था को दूरूस्त करने का कार्य शुरू किया दिया है।उत्तराखण्ड पेयजल निगम हरिद्वार के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार गुप्ता ने विभाग के सभी अधिकारियों को कार्यालय में कार्यरत स्टाफ एवं जनसहभागिता के साथ सफाई अभियान चलाते हुए परिसर को पूरी तरह से स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के निर्देश दिए है। उन्होने सभी से पेयजल योजनाओं के परिसर की सफाई अभियान के अर्न्तगत फोटोग्राफ भी शेयर करने के निर्देश दिए है। मजाहिदपुर,लालवाला, लामग्रन्ट,नौकराग्रन्ट,फतेहउल्लाहपुर उर्फ तेलपुरा तथा हजाराग्रंट के लिए सहायक अभियंता बी.एस.फस्वाण,ढाढेकी ढाणा,कुआंखेड़ी,गढ़ी संघीपुर,लादपुर कलां के लिए सहायक अभियंता नीरज कपिल,इसी तरह पलूनी,सिकरोढ़ा,खालापार,इब्राहिमपुर मसाही ,इनायतपुर व बेलकी मसाही के लिए सहायक अभियंता आजाद सिंह,गांव नगला खिताब पीपली,मौहम्मदपुर बुजुर्ग, रवाली महदूद तथा सुलतानपुरमजरी के लिए अवर अभियंता इंजी.वर्षा विष्ट,गांव भगवानपुर चंदनपुर,जैनपुर झंझेड़ी,लखनौता,हरजौली जटट् के लिए अवर अभियंता इं0मौ.सलमान,गांव दाबकीकलां,धर्मपुर रोहलकी,महाराजपुर कलां,दरगाहपुर,डुंगरपुर पुरवाला के लिए अपर सहायक अभियंता आर.के.शर्मा,गांव शिवदासपुर तेलीवाला ,अजमेरपुर ,झिझियांन गंट तथा डालूवलाकलां के लिए इ.मंगल सिंह नेगी अपर सहायक अभियंता तथा गांव रोशनाबाद,अतमलपुर बौंगला,एक्कड़ खुर्द व इब्राहिमपुर के लिए इं.सीमा बिष्ट सहायक अभियंता को तैनात किया गया है।सभी अधिकारी दो दिन तक लगातार कार्मिको के साथ साथ जनसहभागिता के जरिये स्वच्छता अभियान को सफल बनायेगे।दो दिन के लिए पेयजल योजनाओं के परिसरों की सफाई हेतु स्पेशल सफाई अभियान चलाया जा रहा है।अधिशासी अभियंता राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के जनपद को स्वच्छ एवं सुन्दर बनाने के संकल्प में पेयजल निगम भी अपनी सहभागिता निभा रही है।सहभागिता को और मजबूत करते हुए विभाग ने शनिवार एवं रविवार के लिए सभी की ड्यूटी लगाई गई है जिससे लगभग 35योजनाओं के परिसर की सुन्दरता के साथ सफाई की जाएगी।
