हरिद्वार: नगर आयुक्त नंदन कुमार ने नाई घाट,सुभाष घाट,हरकी पैड़ी चौक,संजय पुल एवं धनुष पुल क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने सफाई व्यवस्था, अतिक्रमण नियंत्रण तथा घाटों की समग्र व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अतिक्रमण पर लगाम लगाने और कर्मचारियों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।नगर आयुक्त ने बताया कि कुछ सफाई कर्मचारियो के नियमित रूप से ड्यूटी पर उपस्थित नहीं होने की शिकायतों का संज्ञान लेते हुए एक सप्ताह पूर्व आदेश जारी प्रत्येक कर्मचारी की सुबह और शाम दोनों शिफ्ट में जीपीएस लोकेशन सहित फोटो संबंधित व्हाट्सएप ग्रुप में साझा करने,सभी निरीक्षकों को कम से कम 1माह की जीपीएस उपस्थिति फोटो सुरक्षित रखने के निर्देश जारी किए गए थे। आदेश को तुंरत प्रभाव से लागू करते हुए उपस्थिति की जांच कभी भी आकस्मिक रूप से करने के स्पष्ट निर्देश भी जारी किए थे। इस पहल के बाद कर्मचारियों की शत प्रतिशत उपस्थित सुनिश्चित हो रही है।सफाई व्यवस्था सुधरने के साथ अतिक्रमण भी लगाम लगी है।निरीक्षण के दौरान व्यापारियों ने सुभाष घाट,नाई घाट एवं गऊघाट पर पीआरडी जवानों की तैनाती के कारण घाटों पर अतिक्रमण लगभग समाप्त होने के लिए नगर आयुक्त का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मुख्य सफाई निरीक्षक अर्जुन,धीरेंद्र सेमवाल तथा सफाई नायक कपिल, अशोक चौहान,संदीप एवं अतुल उपस्थित रहे।इसी बीच नगर निगम को कई माध्यमों से यह शिकायतें प्राप्त हो रही थीं कि कुछ सफाई कर्मचारी अपनी ड्यूटी पर नियमित रूप से उपस्थित नहीं हो रहे हैं। प्राप्त शिकायतों और साझा किए गए नामों के आधार पर नगर आयुक्त द्वारा एक सप्ताह पूर्व महत्वपूर्ण आदेश जारी किया जा चुका है।प्रत्येक कर्मचारी की सुबह और शाम दोनों शिफ्ट में जीपीएस लोकेशन सहित फोटो लेकर संबंधित व्हाट्सएप ग्रुप में साझा करना अनिवार्य।सभी निरीक्षकों को कम से कम 1माह की जीपीएस उपस्थिति फोटो सुरक्षित रखने के निर्देश।उपस्थिति की जांच कभी भी आकस्मिक रूप से की जा सकती है।आदेश तुरंत प्रभाव से लागू है।इस आदेश के क्रम में अब सभी संबंधित कर्मचारी प्रतिदिन दोनों शिफ्टों में अपनी ळच्ै युक्त उपस्थिति फोटो व्हाट्सएप ग्रुप में साझा कर रहे हैं, जिससे नगर निगम की इस नई पहल से 100ःउपस्थिति सुनिश्चित हो रही है।घाट क्षेत्र हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक पहचान है।यहाँ स्वच्छता और व्यवस्था सर्वाेच्च प्राथमिकता है। अतिक्रमण रोकने,सफाई व्यवस्था सुधारने और कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए सख्त और पारदर्शी व्यवस्था लागू की गई है।जीपीएस आधारित उपस्थिति से जवाबदेही बढ़ी है और घाटों को स्वच्छ,सुरक्षित व व्यवस्थित रखने में यह बड़ा कदम साबित होगा।सभी व्यापारियों व नागरिकों के सहयोग से नगर निगम पूरी तत्परता से कार्य कर रहा है।
