संदिग्ध परिस्थितियों में हुई भाई की मौत की जांच की गुहार लगायी

Listen to this article



हरिद्वार:  रामधाम कालोनी रावली महदुद निवासी परिवार ने 20अक्टूबर को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई बेटे की मौत पर सवाल खड़े करते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। शनिवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान मृतक शिवेश जयंत की माता मालती देवी,बहन चंद्रकांता,रश्मि,निशा एवं बबली ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि 20अक्टूबर को उनके भाई शिवेश जयंत की मौत संदीप परिस्थितियों में रामधाम कालोनी आवास में हुई थी।उन्होंने षड्यंत्र के तहत शिवेश जयंत की हत्या करने का आरोप लगाते हुए उसकी पत्नी एवं षड्यंत्र में शामिल लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।मृतक की बहनो चंद्रकांता, रश्मि, निशा एवं बबली ने बताया कि 2021 में शादी के बाद से ही शिवेश जयंत की पत्नी उससे लड़ती झगड़ती थी।परिवार वालों को भी परेशान करती थी।माता-पिता के मकान को अपने नाम कराने के लिए मृतक शिवेश जयंत के परिवार को झूठे मुकदमे में फसाने की भी धमकी दे रही थी।परिजनो का आरोप है कि पुलिस को तहरीर देने और एसएसपी से गुहार लगाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। पत्रकारवार्ता के दौरान परिजनों ने दावा किया पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी शिवेश की मौत पर सवाल उठे हैं। माता मालती देवी, बहन चंद्रकांता,बबीता और रश्मि ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांचकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.