ताजा खबरें:   हरिद्वार जनपद की ताजा खबरें, यहां देखें

Listen to this article

तपस्वी संत ब्रह्मलीन स्वामी ज्ञान स्वरूप सानंद की आठवीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई

  • ​माँ गंगा की अविरलता और निर्मलता के लिए समर्पित महान तपस्वी संत ब्रह्मलीन स्वामी ज्ञान स्वरूप सानंद जी (प्रो.जी.डी.अग्रवाल जी) की आठवीं पुण्यतिथि हरिद्वार के मातृ सदन में श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
  • ​पूज्य गुरुदेव स्वामी शिवानंद जी महाराज ने स्वामी सानंद जी के पर्यावरण समर्पण और गंगा के प्रति अटूट आस्था को याद किया।
  • ​इस अवसर पर आई.आई.टी. रूड़की के सिविल इंजीनियरिंग विभाग के 32 छात्रों ने कम्युनिटी आउटरीच कार्यक्रम के तहत मातृ सदन में भाग लिया।
  • ​छात्रों ने स्वामी सानंद जी के जीवन से प्रेरणा ली और मातृ सदन के समीप गंगा घाट की सफाई भी की।
  • ​मातृ सदन ने संकल्प दोहराया कि स्वामी सानंद जी द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए गंगा की अविरलता और निर्मलता के लिए प्रयास जारी रहेंगे।

आर्य समाज बीएचईएल का 61वां वार्षिकोत्सव 31 कुंडीय महायज्ञ के साथ संपन्न

  • आर्य समाज, सेक्टर 1, बीएचईएल (भेल) हरिद्वार का 61वां वार्षिकोत्सव रविवार को 31 कुंडीय राष्ट्रीय कल्याण महायज्ञ के साथ भव्यता से संपन्न हुआ।
  • ​यज्ञ गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के वेद विभाग के आचार्य ज्ञानेंद्र ने पूर्ण करवाया, और कुरुक्षेत्र से आए आचार्य देवव्रत मीमांसक मुख्य ब्रह्मा रहे।
  • ​आचार्य वेदव्रत मीमांसक ने यज्ञ की महिमा और पौराणिक कथाओं का जीवन में महत्व समझाया तथा ‘इदं न मम’ भाव को अपनाने का आह्वान किया।
  • ​आर्य समाज बीएचईएल के प्रधान डॉ. बलवीर तलवार ने बताया कि सौंदर्यीकरण का कार्य तेजी से चल रहा है और समापन समारोह में देशभर से सदस्यों ने भाग लिया।
  • उत्तराखंड आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान डी.पी.यादव ने ध्वजारोहण किया। कार्यक्रम का समापन भजन, प्रवचन, और भंडारा-प्रसाद वितरण के साथ हुआ।


राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक दिवंगत गंगाशरण मददगार को श्रद्धांजलि

  • ​राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व जिला संचालक दिवंगत गंगाशरण मददगार को प्रेम नगर आश्रम में आयोजित श्रद्धाजंलि सभा में श्रद्धांजलि दी गई।
  • ​महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश महाराज, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व केबिनेट मंत्री मदन कौशिक, पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
  • ​वक्ताओं ने गंगाशरण मददगार जी के निष्कलंक जीवन, संघ के प्रति आजीवन समर्पण और हजारों लोगों को संघ से जोड़ने में उनके योगदान को याद किया।
  • ​श्रद्धांजलि देने वालों में भाजपा के कई पदाधिकारी, पूर्व विधायक, और शहर के गणमान्य लोग व स्वयंसेवक उपस्थित रहे। आरएसएस के जिला संचालक डॉ. यतीन्द्र नाग्यान ने इसे संघ के लिए बड़ी क्षति बताया।
Leave A Reply

Your email address will not be published.