आरएसएस का संघ शताब्दी वर्ष विजयदशमी कार्यक्रम प्रारम्भ

Listen to this article

स्व के आधार पर परम वैभव की संकल्पना होगी साकार- तपन कुमार

हरिद्वार::  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का संघ शातब्दी विजयदशमी कार्यक्रम का शुभारंभ हरिद्वार नगर में आज से प्रारम्भ हो गया है।दयानन्द बस्ती में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पश्चिम उत्तर क्षेत्र सहप्रचार प्रमुख तपन कुमार ने कहा कि भारत के स्व के आधार पर परम वैभव की संकल्पना साकार होगी।हमें आध्यात्मिक उन्नति की बात को ध्यान में रखकर आगे आना होगा।राजनीतिक स्वर्थाे से इतर काम करना होगा। भारतीय दृष्टि संपूर्ण विश्व की चराचर चाहत है।विकसित भारत के लिए हमें आर्थिक और सामाजिक स्वतंत्रता पर काम करना होगा।उन्होंने कहा कि विश्व का इतिहास देखें तो समृद्ध,शक्तिशाली और स्वाधीन भारत सदैव विश्व गुरु रहा है।अध्यक्षता करते हुए सुप्रसिद्ध पर्वतारोही पद्मश्री संतोष यादव ने कहा कि हमें अपने परिवारों को टूटने से बचाना है और पर्यावरण संतुलन के लिए हमें अपना योगदान देना होगा।हमें अपनी संस्कृति के अनुसार भोजन,वस्त्र और वस्तुओं का प्रयोग करना चाहिए।उसी से हमें जीवन में शक्ति मिलेगी और हमारा जीवन स्वदेशी बनाकर राष्ट्र सेवा के लिए कार्य करेगा।इससे पूर्व अतिथियों में संघ संस्थापक डॉ.हेडगवार जी व गुरुजी के चित्र के आगे दीप प्रज्जवलित कर शस्त्र पूजन किया।इसके उपरांत स्वयंसेवको द्वारा पथ संचलन निकला गया।जो बहेड़ी भवन गंभीर मार्ग से चलकर वानप्रस्थ आश्रम,आर्यनगर चौक से तहसील,शंकर आश्रम यहां से पथ संचालन करते हुए सैकड़ो स्वयंसेवक आर्य नगर चौक से होते हुए शंकर आश्रम,प्रेमनगर आश्रम से होते चंद्राचार्य चौक से वापसी शंकर आश्रम से शिवमूर्ति चौक,रामनगर होते हुए बहेड़ी भवन गंभीर मार्ग पर पहुंचा।बीच रास्ते में स्थानीय लोगों ने जगह-जगह स्वयंसेवकों पर फूल बरसाकर उनका स्वागत किया।इस अवसर रुप मुख्य रूप से वरिष्ठ प्रचारक ईश्वर दयाल ,प्रान्त समाजिक सदभाव प्रमुख रमेश जिला प्रचार प्रमुख देवेश,नगर प्रचारक शुभम,नगर कार्यवाह डॉ.अनुराग,सहकार्यवाह बलदेव व अभिषेक,बौद्धिक प्रमुख भूपेंद्र,प्रचार प्रमुख अमित ,माणिक,प्रीतम,मोनू आदि मुख्य रूप से शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.