सभी के सहयोग से फतह होगा मिशन 2027 -स्वामी यतीश्वरानंद

Listen to this article



भाजपा ओबीसी मोर्चा ने किया नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत

हरिद्वार:   भाजपा ओबीसी मोर्चा ने पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए लगातार तीसरी बार मिशन 2027को फतह करने के लिए मजबूती के साथ धरातल पर उतरकर काम करने का आह्वान किया।उन्होंने सरकारों में ओबीसी की भागीदारी की चर्चा करते हुए कहा कि सभी वर्ग पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है और सभी के सहयोग से विधानसभा चुनाव 2027 में पार्टी की सरकार बनेगी।शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय जगजीतपुर में ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष डा.प्रदीप कुमार के नेतृत्व में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद और पूर्व ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने कहा कि यह स्वागत उनका नहीं, बल्कि एक-एक उस कार्यकर्ता का है, जिसने पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होने केंद्र के साथ प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिम्मेदारी मिलने पर प्रत्येक कार्यकर्ता के हित और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का काम निरंतर जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि ओबीसी समाज पार्टी का अभिन्न अंग है और सभी वर्गों को मिलकर अब मिशन 2027 फतह कर तीसरी बार भाजपा की सरकार बनानी है।आज ओबीसी समाज बाद चढ़ कर हिस्सेदारी कर रहा है।भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा,दर्जामंत्री जयपाल चौहान,सुनील सैनी,राज्यमंत्री कैलाश पंत ने कहा कि भाजपा की सरकारें हमेशा हर वर्ग,धर्म,समुदाय के लिए एक समान कार्य कर रही है,जिससे आज पार्टी का जनाधार लगातार बढ़ रहा है।जिलाध्यक्ष डा.प्रदीप कुमार ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन ओबीसी मोर्चा महामंत्री पवनदीप  ने किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा और उसके पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.