कर्मचारियों का आंदोलन 52वें दिन भी जारी,भीम आर्मी ने दिया समर्थन

Listen to this article

हरिद्वार: गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में चल रहा कर्मचारियों का आंदोलन बुधवार को 52वें दिन भी जारी रहा।धरने को संबोधित करते हुए भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष अमरीश कपिल ने कहा कि देश में कानून व संविधान का राज है। किसी को भी इसके साथ खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। देश में लागू किए गए नियम सभी संस्थाओं में लागू किए जाते हैं। ऐसे में गुरुकुल कांगड़ी समविश्वविद्यालय में भी भारत सरकार व विश्वविद्य़ालय अनुदान आयोग द्वारा जारी अधिनियम 2023 अन्य विश्वविद्यालयों की भांति तत्काल लागू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ही यह अधिनियम समविश्वविद्यालय में लागू नहीं किया गया तो भीम आर्मी इसे लोकसभा में अपने नेता के माध्यम से उठाने का काम कर इसे लागू न करने के लिए दोषियों को दण्डित करने की मांग करेगी।उन्होंने कहा कि भीम आर्मी समाज में संघर्ष कर रहे लोगों की आवाज को सरकार तथा प्रशासन तक पहुंचाने के लिए संघर्षरत है। गुरुकुल के कर्मचारी के इस संघर्ष में भीम आर्मी अपना पूर्ण समर्थन व सहयोग देने की घोषणा करती है।धरने में भीम आर्मी के दिलनवाज,गजेन्द्र सिंह,आफताब अंसारी,एवं धर्मेश कुमार ने भी विचार रखे। शिक्षकेत्तर कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष रजनीश भारद्वाज व महामंत्री नरेन्द्र मलिक ने धरना स्थल पर पहुंचे भीम आर्मी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके द्वारा धरना स्थल पर पहुंच कर्मचारियों को समर्थन देने के चलते आंदोलनरत कर्मचारियों को आत्मबल मिला है। हम सभी कर्मचारी दिल की गहराईयों से भीम आर्मी का आभार व्यक्त करते हैं कि संघर्ष के इस समय में उन्होंने हमारे साथ न्याय की लड़ाई में खड़े होकर हमारा उत्सावर्धन किया है जिसके लिए कर्मचारी संगठन सदैव उनका ऋणी रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.