सभी गंगा घाटों पर आज चलाया जाएगा विशेष स्वच्छता अभियान

Listen to this article


अभियान को लेकर जिलाधिकारी ने की जोनल एवं नोडल अधिकारियों संग बैठक
हरिद्वार। कॉवड मेला सम्पन्न हो जाने के बाद गंगा घाटों से कचरे व गंदगी को हटाने के लिए विशेष सफाई अभियान 26जुलाई को प्रात 7ः30 बजे चलाया जायेगा। इस सम्बन्ध में जिला प्रशासन विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं से सहयोग की अपील की है।अभियान को सफल बनाने के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को जोनल एवं नोडल अधिकारियों के साथ एचआरडीए सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने सभी जोनल एवं नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए है कि 26जुलाई को प्रातः 7ः30 बजे से विशेष स्वच्छता अभियान मुख्य घाटों एवं कांवड यात्रा मार्ग पर चलाया जाएगा। सभी अधिकारी सौंपी गई दायित्वों का निर्वहन आपसी समन्वय के साथ करे। इस विशेष स्वच्छ अभियान में आमजन,जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों,संस्थाओं,व्यापार मंडल,संत समाज का भी सहयोग लिए जाए।जिलाधिकारी ने स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए सहयोग की अपील की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने कहा कि मां गंगा की स्वच्छता को बनाए रखने के लिए विशेष स्वच्छता अभियान में भी पुलिस की ओर से पूर्ण सहयोग किया जाएगा।जिला प्रशासन,पुलिस प्रशासन ,नगर निगम,आमजन,व्यापार मंडल,संतसमाज,स्वयंसेवी संस्थाओं और जन प्रतिनिधियों के सहयोग से स्वच्छता अभियान सफल बनाया जायेगा। उन्होंने सभी को इस अभियान में शामिल होने की अपील करने की। उपाध्यक्ष एचआरडीए अंशुल सिंह ने स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए सभी नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए है कि अभियान की सफलता के लिए अभियान में शामिल होने वाले को मास्क,ग्लब्स एवं कूड़ा कचरा एकत्रित करने के लिए बैग प्राप्त कर ले। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल,उपाध्यक्ष एचआरडीए अंशुल सिंह,मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे,मुख्य नगर आयुक्त नंदन कुमार एवं डीएफओ वैभव कुमार सिंह,अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी,अपर जिलाधिकारी फिंचाराम चौहान,मुख्य चिकित्सा अधिकारी आरके सिंह,एसपी सिटी पंकज गैरोला,सचिव एचआरडीए मनीष कुमार,उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत सहित विभिन्न आश्रमों के प्रतिनिधि, समाजसेवी,व्यापार मंडल के प्रतिनिधि आदि भी मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.