हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में एक आम के बाग में ई-रिक्शा चालक प्रदीप (48) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। सुबह बाग के मालिक ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस को घटनास्थल के पास ही प्रदीप की ई-रिक्शा लावारिस हालत में मिली। सीओ लक्सर नताशा सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह गला दबाकर की गई हत्या लग रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुटी है। हत्या की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।