ऋषिकेश: नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ऋषिकेश में एम्स कर्मचारियों द्वारा किए गए 3 दर्जन से अधिक अतिक्रमणों को हटा दिया है। ये अतिक्रमण बैराज से वीरभद्र मंदिर तिराहे तक सड़क किनारे किए गए थे, आरोप है कि एम्स के कर्मचारी अपनी दुकानें चला रहे थे।
लंबे समय से इन अतिक्रमणों के कारण स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही थी, जिसकी शिकायत पार्षद लव कंबोज ने प्रशासन से की थी। आज की कार्रवाई के दौरान, कई एम्स कर्मचारियों ने अपने अतिक्रमणों को बचाने की कोशिश की और समय मांगा, लेकिन प्रशासन ने उनकी एक न सुनी।
पार्षद लव कंबोज ने इस कार्रवाई का स्वागत किया और लगातार ऐसे अभियान चलाने की मांग की। सफाई निरीक्षक अभिषेक मल्होत्रा ने बताया कि 3 दर्जन से अधिक अतिक्रमणों पर कार्रवाई की गई है, जबकि एम्स चौकी प्रभारी निखलेश बिष्ट ने बताया कि अतिक्रमणकारियों का चालान कर जुर्माना भी वसूला गया है।