हरिद्वार-सहरसा रेल सेवा बहाली का इंतजार, यात्री परेशान

Listen to this article

हरिद्वार:: देवभूमि उत्तराखंड से बिहार के सहरसा, दरभंगा, सुपौल, पूर्णिया और कटिहार सहित अन्य गंतव्यों तक जाने वाले लाखों रेल यात्री लंबे समय से सीधी ट्रेन सेवा के अभाव में परेशान हैं। रोजगार, व्यापार, तीर्थाटन और पर्यटन के लिहाज से यह रूट अत्यंत महत्वपूर्ण है, फिर भी यहां ट्रेनों का संचालन नहीं हो रहा है।
कोरोना काल में हरिद्वार से स
सहरसा के लिए एक विशेष ट्रेन चलाई गई थी, लेकिन उसके बाद से लगातार मांग के बावजूद इस रूट पर ट्रेनों का नियमित संचालन शुरू नहीं हो पाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मांग के अनुसार ट्रेन चलाने’ के वादे के बावजूद यह मांग अधूरी है।
इसके अतिरिक्त, हरिद्वार से मुरादाबाद के लिए सुबह की कोई ट्रेन न होने से यात्रियों को दिल्ली/पंजाब मेल जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें पकड़ने में भी मुश्किल हो रही है। सामाजिक पूर्वांचल उत्थान संस्था वर्षों से राप्ती गंगा एक्सप्रेस को नियमित करने और सहरसा तक विस्तारित करने की मांग कर रही है, लेकिन यह मांग कब पूरी होगी, इसका इंतजार जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.