देहरादून: हरबंश कपूर राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कौलागढ़ में गर्मी की छुट्टियों में शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित “भारतीय भाषा समर कैंप” खूब धूम मचा रहा है । इस कैंप में सुप्रसिद्ध सामाजिक संस्था “धाद” को आमंत्रित किया गया, जहाँ स्थानीय भाषा विशेषज्ञ श्रीमती शांति बिंजोला ने लोकगीतों के माध्यम से छात्राओं को गढ़वाली भाषा का ज्ञान दिया।
विद्यालय की छात्राओं ने संस्कृत वंदना और गढ़वाली स्वागत गीत प्रस्तुत कर खूब तालियाँ बटोरीं। इसी अवसर पर “एक कोना कक्षा का” कार्यक्रम की भी शुरुआत की गई।
इस कार्यक्रम में प्रभारी प्रधानाचार्य श्रीमती शिवानी पेटवाल, श्री गणेश उनियाल, श्रीमती डोभाल, श्रीमती रजनी रावत, श्रीमती रीना रावत सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।