यज्ञ करने से भगवान नारायण एवं सभी देवी देवता प्रसन्न होते हैं-पं0 पवन कृष्ण शास्त्री

Listen to this article


हरिद्वार:  दरिद्र भंजन महादेव मंदिर कनखल में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के आठवें दिन कथा व्यास भागवताचार्य पंडित पवन कृष्ण शास्त्री ने यज्ञ की महिमा का वर्णन करते हुए बताया कि प्रत्येक व्यक्ति को यज्ञ करना चाहिए। यज्ञ करने से भगवान नारायण एवं समस्त देवी देवता प्रसन्न होते हैं।शास्त्री ने बताया कि जब ब्रह्मा द्वारा सृष्टि की रचना के बाद सभी देवी देवता उनके पास आए और कहने लगे कि हमारी भूख शांत नहीं हो रही है। पेट भरकर हमें कुछ मिलता ही नहीं है। आप कुछ उपाय कीजिए। देवताओं के निवेदन करने पर ब्रह्मा ने स्वाहा नाम की एक कन्या को उत्पन्न किया और उसका विवाह यज्ञ नारायण के साथ कर दिया।ब्रह्मा ने कहा आज से जिस भी देवी देवता के निमित्त यज्ञ करते हुए स्वाहा उच्चारण कर आहुति दी जाएगी। वह आहुति उसी देवता को प्राप्त हो जाएगी। जिससे समस्त देवी देवताओं के आहार की व्यवस्था बनेगी। तभी से प्रत्येक घर में यज्ञ की परंपरा प्रारंभ हुई। शास्त्री ने बताया यज्ञ करने से समस्त देवी देवताओं की तृप्ति होती है और उनकी की कृपा हम सब के ऊपर बनी रहती है। जिससे घर में सुख समृद्धि, धन धान्य,आयु व आरोग्य की वृद्धि होती है। इसलिए प्रत्येक सद्गृहस्थ को नित्य अपने घर में यज्ञ करना चाहिए। मुख्य यजमान रीतेश गुप्ता,मुकेश गुप्ता,योगेश गुप्ता,गणेश गुप्ता, डीके गुप्ता, मुख्य पुजारी पंडित कृष्ण कुमार शास्त्री,आशु गुप्ता,देव गुप्ता,अर्जुन गुप्ता, करण गुप्ता, सुभाष चंद्र गुप्ता,हरिप्रसाद गुप्ता,सुनील अग्रवाल,सतीश अग्रवाल, अमित गुप्ता, नीरज शर्मा,विमल गुप्ता,अमलेश गुप्ता,प्रवेश गुप्ता,टीटू गुप्ता, मिंटू गुप्ता, गिरीशचंद्र गुप्ता, बॉबी गुप्ता,महेशचंद गुप्ता,देवेन्द्र गुप्ता,तारा देवी गुप्ता,निर्मल गुप्ता,रेनू गुप्ता,मोनिका गुप्ता, भावना गुप्ता,गीता अग्रवाल,गुड़िया गुप्ता,रजनी अग्रवाल,पंडित राजेंद्र प्रसाद,पंडित कैलाशचंद्र पोखरियाल,पंडित नीरज कोठारी,पंडित रमेश गोनियाल आदि ने भागवत पूजन संपूर्ण किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.