हरिद्वार संक्षिप्त समाचार: हरिद्वार जनपद की ताजा खबरें, यहां देखें

Listen to this article

स्वामी यतीश्वरानंद का बयान

पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के भोगपुर पंचपुरी और आदर्श टिहरीनगर मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों और सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने नई टीम को ऊर्जावान बताते हुए पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने तथा पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विकास नीतियों से बौखलाया हुआ है और बिना मुद्दों के राजनीति कर रहा है।

दिव्यांगजनों के मतदान पर डीएम की बैठक

हरिद्वार की जिलाधिकारी कमेंद्र सिंह ने दिव्यांगजनों के शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों और एनजीओ प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में दिव्यांगजनों को पोलिंग बूथ तक पहुंचाने के लिए व्हीलचेयर, सहयोगी की व्यवस्था, साइन लैंग्वेज की सुविधा, जागरूकता कार्यशालाओं और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से मतदान प्रक्रिया की जानकारी देने जैसे सुझाव दिए गए। जिलाधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को प्राप्त सुझावों का ड्राफ्ट तैयार कर जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

उपभोक्ता आयोग का बीमा कंपनी को आदेश

जिला उपभोक्ता संरक्षण आयोग ने दि ओरियंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड को उपभोक्ता सेवा में कमी का दोषी पाते हुए ज्वालापुर निवासी आयुष राजपूत को वाहन की कीमत ₹5.10 लाख, 6% वार्षिक ब्याज, ₹20,000 क्षतिपूर्ति और ₹10,000 वाद खर्च व अधिवक्ता फीस के रूप में देने का आदेश दिया है। शिकायतकर्ता ने बताया था कि उन्हें एक वर्ष पुरानी कार नई बताकर बेची गई थी और दुर्घटना के बाद बीमा कंपनी ने क्लेम देने से मना कर दिया था।

मां भगवती देवी अन्नपूर्णा योजना के तहत स्कूल बैग किट वितरित

अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा माता भगवती देवी शर्मा जी की जन्म शताब्दी वर्ष (2026) के उपलक्ष्य में खानपुर ब्लॉक के 11 राजकीय विद्यालयों के 981 छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग किट वितरित की गई। देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या ने कहा कि पूज्य गुरुदेव युगऋषि पं. श्रीराम शर्मा आचार्यश्री चाहते थे कि प्रत्येक व्यक्ति शिक्षित और स्वावलंबी बने। शांतिकुंज व्यवस्थापक योगेन्द्र गिरि ने शिक्षा को सभी का समान अधिकार बताया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.