डॉ बृज प्रकाश गुप्ता अध्यक्ष, सचिव पद पर ललिता सिंह रावत को निर्विरोध चुने गए

Listen to this article

हरिद्वार: वरिष्ठ नागरिक कल्याण एवं सेवा समिति शिवालिक नगर के अध्यक्ष पद पर डॉ बृज प्रकाश गुप्ता तथा सचिव पद पर ललिता सिंह रावत को निर्विरोध चुना गया।

शिवालिक नगर स्थित सामुदायिक केंद्र फेस 1 में आयोजित द्विवार्षिक चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए । इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने अन्य कार्यकारिणी सदस्यों को मनोनयन के लिए अध्यक्ष एवं सचिव को अधिकृत किया गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सचिव ने सभी सदस्यों को आश्वस्त किया कि बहुत जल्दी ही अनुभवी एवं योग्य सदस्यों को ही कार्यकारिणी सदस्य बनाया जाएगा। इस अवसर पर वीरेन्द्र कुमार , रामकुमार गुप्ता, हरकेश सिंह, सुरेश सिंह चौहान, एस आर कपिल, एच सी जोशी, उपेन्द्र कुमार शर्मा, टी के वर्मा एवं हरपाल शर्मा जी उपस्थित रहे। अध्यक्ष डॉ बृज प्रकाश गुप्ता ने निर्विरोध चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होने पर सभी सदस्यों काआभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.