प्राधिकरण में आयोजित सुशासन कैम्प में 206आवासीय मानचित्र में 173 स्वीकृतहरिद्वार। मुख्यमंत्री के सुशासन हेतु सरलीकरण

Listen to this article

समाधान,निस्तारण तथा संतुष्टि के मन्त्र के अन्तर्गत हरिद्वार-रूड़की विकास प्राधिकरण द्वारा समस्त प्रकार के एकल आवासीय भवनों तथा 75 वर्ग मीटर तक के भूखण्ड क्षेत्रफल के व्यवसायिक भवनों के मानचित्र स्वीकृति हेतु सुशासन कैम्प के आयोजन के क्रम में दूसरा कैम्प शुक्रवार को शाखा कार्यालय-रूड़की तथा मुख्यालय-हरिद्वार में किया गया। सुशासन कैम्प में शुक्रवार तक कुल 225मानचित्र आवेदन पत्र प्राप्त हुए,जिसमें से 206आवासीय तथा 19व्यवसायिक श्रेणी के मानचित्र आवेदन है।प्राप्त कुल आवेदन पत्रों में से 173 भवन मानचित्र स्वीकृत तथा 19 मानचित्र अस्वीकृत किये गये। 33 भवन मानचित्र कार्यवाही में है, जिन्हें आगामी 02 दिनों में क्लियर कर दिया जायेगा।उपाध्यक्ष द्वारा कैम्पों का निरीक्षण किया गया तथा कैम्पों में आये नागरिकों/आवेदकों से उनकी समस्याओं आदि पर चर्चा करते हुए कठिनाईयों के निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। सुशासन कैम्प के सफल आयोजन पर संतुष्टि व्यक्त की गयी। कैम्प में प्राधिकरण के अधिशासी अभियन्ता,सहायक अभियन्ता, अवर अभियन्ता व प्राधिकरण के अन्य कार्मिक उपस्थित रहे। आगामी सुशासन कैम्प में आयोजित होना नियत है, जो व्यक्ति अपना एकल आवासीय भवन तथा 75 वर्ग मीटर तक के भूखण्ड क्षेत्रफल के व्यवसायिक भवन के मानचित्र स्वीकृत कराना चाहते हैं,तो कैम्प में सम्बन्धित दस्तावेजों के साथ आकर मानचित्र स्वीकृत करा सकते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.