श्रीसत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल ने हरिपुरकलां में बच्चों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच  की

Listen to this article


रायवाला:  श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल ने हाल ही में हरिपुरकलां स्थित माउंट मैरी स्कूल में एक दिवसीय निःशुल्क बाल रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में स्कूल के नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी कक्षा के लगभग 137 बच्चों की स्वास्थ्य जांच और हृदय स्क्रीनिंग की गई। यह जानकारी अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी चित्रवीर क्षेत्री द्वारा दी गई।
शिविर में बच्चों को निःशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं। हॉस्पिटल के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. सूरज सिंह ने बताया कि शिविर के दौरान एक बच्चे में हृदय संबंधी विकार पाया गया है। बच्चे के निःशुल्क इलाज के लिए उसके अभिभावकों को रायवाला स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी हॉस्पिटल बुलाया गया है।
शिविर के सफल आयोजन में संजीवनी टीम के साथ-साथ विद्यालय प्रबंधक विनीत शर्मा, प्रिंसिपल दीपा वशिष्ठ, शिक्षक अनिता गोस्वामी, इम्दु, अलका, माधुरी, श्वेता, अंकिता, पूनम, नंदिता, बबीता, दीप्ति, सोनिया, आरती और रिनिता आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
चित्रवीर क्षेत्री
जनसम्पर्क अधिकारी

Leave A Reply

Your email address will not be published.