देहरादून। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर सोमवार को विभिन्न सामाजिक, छात्र, महिला और जन संगठनों ने नागरिक मार्च निकाला। प्रदर्शनकारियों ने मतदाता सूची से बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने पर सवाल उठाते हुए हटाए गए नामों की स्वतंत्र जांच, संबंधित मतदाताओं को पूर्व सूचना और शिकायतों के निस्तारण की व्यवस्था करने की मांग की। संगठनों ने मतदाता सूची की पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। दूसरी ओर, निर्वाचन अधिकारियों ने पात्र मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराने के लिए सत्यापन और विशेष अभियान चलाने की बात कही है।