हरिद्वार। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के रोड शो के दौरान भगवान हनुमान की वेशभूषा में व्यक्ति से नृत्य कराए जाने को धार्मिक भावनाओं का अपमान बताया। ऋषिकुल कार्यालय में आयोजित बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा ने कहा कि देवताओं की वेशभूषा का राजनीतिक उपयोग अनुचित है। उन्होंने भाजपा से देशवासियों से माफी मांगने की मांग की। वरिष्ठ नेता सोम त्यागी, मनोज सैनी, विकास चंद्रा व समर्थ अग्रवाल ने भी इस घटना की निंदा करते हुए इसे आस्था के विरुद्ध बताया।