हरिद्वार में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन

Listen to this article


हरिद्वार:  भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर हरिद्वार के संजय नगर स्थित अंबेडकर पार्क में 12 अप्रैल 2026 को एक भव्य सांस्कृतिक एवं विचार गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम शाम 4 बजे से शुरू होगा।
कार्यक्रम का आयोजन कांग्रेस परिवार द्वारा किया जा रहा है, जिसमें अनेक वरिष्ठ नेता और गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत उपस्थित रहेंगे।
विशिष्ट अतिथियों में राजेंद्र पाल गौतम, गणेश गोदियाल, यशपाल आर्य, मनोज यादव, सुरेंद्र शर्मा, स्वामी ब्रह्मस्वरूप ब्रह्मचारी, आलोक शर्मा और संजय पालीवाल सहित कई अन्य नेता शामिल होंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमेटी (एससी विभाग) हरिद्वार के अध्यक्ष तीर्थपाल रवि करेंगे, जबकि संयोजक के रूप में वीरेंद्र रावत एवं रविश भटीजा अपनी भूमिका निभाएंगे।
आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य डॉ. अंबेडकर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना और सामाजिक समानता एवं न्याय के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। इस अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों को सादर आमंत्रित किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.