रुड़की/देहरादून। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त शायर और उत्तराखंड उर्दू अकादमी के पूर्व उपाध्यक्ष अफजल मंगलौरी को राज्य के सर्वोच्च उर्दू साहित्य पुरस्कार ‘उत्तराखंड गौरव सम्मान (उनवान चिश्ती अवार्ड-2025)’ से नवाजा गया है। मुख्यमंत्री आवास (मुख्य सेवक सदन) में आयोजित एक भव्य समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।
Iअफजल मंगलौरी को उनकी दीर्घकालीन साहित्यिक सेवाओं के लिए 1.51 लाख रुपये की सम्मान राशि, शाल और प्रशस्ति पत्र भेंट किया गया। मुख्यमंत्री ने उनकी सामाजिक और साहित्यिक सक्रियता की प्रशंसा की। भाषा निदेशक मायावती ढकरियाल ने बताया कि मंगलौरी की विभिन्न विधाओं में 8 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री खजान दास, सुबोध उनियाल और विधायक सविता कपूर भी उपस्थित रहीं। अन्य भाषाओं में डॉ. जितेन ठाकुर और डॉ. बुद्धिनाथ मिश्र सहित कई विभूतियों को भी सम्मानित किया