हरिद्वार समाचार: हरिद्वार जनपद के समाचार, यहां जानिए

Listen to this article

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने की सोनिया गांधी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

हरिद्वार:   ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कनखल के अध्यक्ष जतिन हांडा व पूर्व राज्यमंत्री रकित वालिया के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महाराज अग्रसेन घाट पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर कांग्रेस संसदीय दल की चेयरपर्सन व राज्यसभा सांसद सोनिया गांधी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।ब्लॉक अध्यक्ष जतिन हांडा व पूर्व राज्यमंत्री रकित वालिया ने कहा सोनिया गांधी ने यूपीए के अध्यक्ष के रूप में मनरेगा,सूचना का अधिकार, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ मिशन, शिक्षा का शिकार जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य किए।उन्होंने कहा कि मां गंगा से प्रार्थना है कि वे जल्द स्वस्थ हो कर देश की सेवा करें।पूर्व सभासद अशोक शर्मा व जिलाध्यक्ष किसान कांग्रेस इरशाद अली ने कहा कि त्याग और बलिदान की मूर्त सोनिया गांधी ने देश के लिए बहुत कुछ किया है।मां गंगा उन्हें जल्द स्वस्थ करें।विनोद कश्यप,हरजीत सिंह,हरद्वारी लाल,जगदीप असवाल,आशु भारद्वाज,अनिल ठाकुर,आशु श्रीवास्तव,बृजमोहन बर्थवाल,राहुल चौधरी,वसीम सलमानी,कामेश्वर यादव,मोनू,मुनीर आलम,राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी,सुरेंद्र ठाकुर,विनोद कुमार,विमल सैनी,लव गुप्ता,अंकुर सैनी, आकाश बिरला आदि कार्यकर्ताओं ने भी सोनिया गांधी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।


सनातन धर्म का दिव्य व अलोकिक पर्व है नवरात्र-महंत देवानंद सरस्वती

माता वैष्णा देवी लाल माता मंदिर में किया कन्या पूजन
हरिद्वार। चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर भक्त दुर्गादास के संयोजन में माता वैष्णो देवी लाल माता मंदिर में कन्या पूजन किया गया।मंदिर के संचालक भक्त दुर्गादास ने 101कन्याओं को माता की चुनरी,उपहार भेंट किए और भोजन आदि कराकर उनसे आशीर्वाद लिया।इस दौरान कई संत महंत मौजूद रहे।महंत देवानंद सरस्वती ने कहा कि मां दुर्गा की आराधना को समर्पित नवरात्र सनातन धर्म का दिव्य व आलोकिक पर्व है।नवरात्र के नौ दिनों में की जानी वाली देवी दुर्गा की पूजा अर्चना से साधक को करोड़ों गुणा पुण्यफल की प्राप्ति होती है। महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरी,स्वामी रविदेव शास्त्री,महंत दुर्गादास ने कन्या पूजन का महत्व बताते हुए कहा कि देवी स्वरूपा कन्याओं का पूजन करने से जीवन में खुशहाली आती है और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।गंगा सभा अध्यक्ष नितिन गौतम ने कहा कि कन्या पूजन से समाज में नारी शक्ति को सम्मान मिलता है।भक्त दुर्गादास ने कहा कि मां दुर्गा का ही स्वरूप कन्याओं के संरक्षण,संवर्द्धन,उनकी सुरक्षा और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने का अवसर भी देने हांेगे।नवरात्र के अवसर पर सभी को इसका संकल्प भी अवश्य लेना चाहिए।पुजारी हेमंत थपलियाल ने कन्या पूजन संपन्न कराया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।
नवरात्र आराधना से आता है जीवन में सकारात्मक परिर्वतन-स्वामी कैलाशानंद गिरी

हरिद्वार। निरंजन पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि नवरात्र संसार की परम शक्ति मां भगवती की आराधना का पर्व है।चैत्र नवरात्र की अष्टमी पर श्री दक्षिण काली मंदिर में दर्शन पूजन करने आए भक्तों को देवी भगवती की महिमा से अवगत कराते हुए स्वामी कैलाशानंद गिरी महाराज ने कहा कि नवरात्र में प्रत्येक व्यक्ति को मां भगवती की आराधना अवश्य करनी चाहिए।नौ दिनों तक नियमपूर्वक पूर्ण विधि विधान से नवरात्र आराधना करने से जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आता है।परिवार में सुख समृद्धि का वास होता है,समस्त कष्ट दूर होते हैं।स्वामी कैलाशानंद गिरी ने कहा कि नवरात्र में मां भगवती के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है और उनका प्रत्येक स्वरूप कल्याणकारी है। अष्टमी को मां भगवती के महागौरी स्वरूप की आराधना की जाती है।आराधना से प्रसन्न होकर मां महागौरी भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती है।उनकी कृपा से भय दूर होता है और अभय की प्राप्ति होती है।स्वामी कैलाशानंद गिरी के शिष्य स्वामी अवंतिकानंद ब्रह्मचारी ने बताया कि शुक्रवार को मंदिर में धूमधाम से नवमी का पर्व मनाया जाएगा। जिसमें गुरूदेव 251 कन्याओं का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।


भक्तों का कल्याण करती है मां दुर्गा-राजमाता आशा भारती

हरिद्वार। दुर्गा अष्टमी पर भूपतवाला स्थित निराला धाम की परमाध्यक्ष राजमाता आशा भारती महाराज ने कन्या पूजन किया। राजमाता आशा भारती महाराज ने कहा कि श्रद्धा और भक्ति भाव से कन्या पूजन करने मां दुर्गा प्रसन्न होकर अपने भक्तों का कल्याण करती है।उन्होंने कहा कि नवरात्र सनातन धर्म का सबसे बड़ा पर्व है।वर्ष में दो बार आने वाले नवरात्र के दौरान प्रत्येक घर में देवी दुर्गा की आराधना की जाती है।शक्ति स्वरूपा देवी दुर्गा की कृपा से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।जिससे परिवार और समाज के कल्याण का मार्ग प्रशस्त होता है।राजमाता आशा भारती महाराज ने कहा कि ब्रह्मलीन स्वामी लहरी बाबा मां दुर्गा के अनन्य भक्त थे।उनके द्वारा शुरू की गयी भगवान शिव ओर माता आदिशक्ति की विशेष आराधना की परंपरा को भक्तों के साथ मिलकर निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है।राजमाता आशा भारती महाराज के शिष्य स्वामी नित्यानंद ने भी कन्या पूजन कर आशीर्वाद लिया।
भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती है मां विंध्यवासिनी-महंत विंध्यवासिनी
सिद्धपीठ विंध्यवासिनी मंदिर के परमाध्यक्ष महंत विंध्यवासिनी दास महाराज के संयोजन में 51 कन्याओं का पूजन किया गया।कन्या पूजन में कई संत महंत और श्रद्धालु भक्त शामिल हुए। महंत विंध्यवासिनी दास महाराज ने बताया कि मंदिर में साक्षात रूप से विराजमान में मां विंध्यवासिनी भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती है।इस अवसर पर महंत अरूण दास, महंत राघवेंद्र दास,महंत हनुमान दास,महंत सूर्यांश मुनि,महंत गोविंददास सहित संत महंत और श्रद्धालु भक्त मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.