हरिद्वार संक्षिप्त:  हरिद्वार जनपद की ताजा खबरें, यहां देखें

Listen to this article

पार्षद अहसान अंसारी के नेतृत्व में वार्ड में चलाया वृहद सफाई अभियान

हरिद्वार। वार्ड 44त्रिमूर्ति नगर के पार्षद अहसान अंसारी के नेतृत्व में वार्ड में वृहद सफाई अभियान चलाया गया और सड़कों एवं नाले नालियों की सफाई कर में बड़ी स्वच्छता का संदेश दिया।स्वच्छता अभियान में नगर निगम के पर्यावरण पर्यवेक्षक कुसुम पाल,अखिल कुमार एवं स्थानीय निवासी शामिल हुए। इस दौरान पार्षद अहसान अंसारी ने कहा कि बीमारियों एवं संक्रामक रोगों से बचाव के लिए अपने घरों के आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखें। गंदगी इधर-उधर ना फंेकें,वेस्ट सामग्री नियत स्थान पर ही डालें।नगर निगम के कर्मचारियों का सहयोग करें।हरिद्वार को स्वच्छ सुंदर बनाने में प्रशासन का सहयोग करना चाहिए। अहसान अंसारी ने कहा कि वार्ड की जनता सफाई के प्रति जागरूक होगी तो क्षेत्र स्वच्छ व सुंदर होगा। जाफिर अंसारी ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को गंदगी मुक्त की शपथ लेनी चाहिए। नाले नालियों की नियमित सफाई होनी चाहिऐ।सड़कों को कूड़ा मुक्त मुक्त करने में सभी को सहयोग करना चाहिए।उन्होंने कहा कि अन्य क्षेत्रों के प्रतिनिधियों को स्वच्छ अभियान के प्रति जागरूक होने की आवश्यकता है।पार्षद एहसान अंसारी लगातार स्वच्छता के प्रति जागरुक हैं। उन्हीं के प्रयासों से अन्य लोग भी सफाई अभियान में हिस्सा ले रहे हैं।

एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर सांसद व विधायकों ने दी मेयर किरण जैसल को बधाई

हरिद्वार। मेयर किरण जैसल का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, नगर विधायक मदन कौशिक,रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने डामकोठी में मेयर किरण जैसल को बुके देकर एवं शॉल ओढ़ाकर बधाई दी।सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि मेयर किरण जैसल का एक वर्ष का कार्यकाल उपलब्धियां भरा है।शहर के विकास में मेयर किरण जैसल निर्णायक भूमिका निभा रही हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा राजनीति में महिलाओं को उचित सम्मान दे रही है।अपनी कार्यकुशलता से मेयर किरण जैसल अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बनी हुई हैं।विधायक मदन कौशिक एवं आदेश चौहान ने बधाई देते हुए कहा कि मेयर किरण जैसल धर्मनगरी का चहंुमुखी विकास कर रही हैं।कर्मचारियों के हितों और शहर के विकास के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं।नेतृत्व क्षमता से ही विकास कार्यों को गति मिलती है। उन्होंने कहा कि मेयर किरण जैसलमेर के अनुभव का लाभ नगर निगम क्षेत्र की जनता को प्राप्त हो रहा है।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, विकास तिवारी,विमल कुमार,हीरा सिंह बिष्ट,अभिनव चौहान भी मौजूद रहे और मेयर को बधाई दी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.