हरिद्वार: समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल के नेतृत्व में बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर समाज कल्याण बहुउद्देशीय शिविर का विधानसभा ज्वालापुर में बहुउद्देशीय शिविर का 3गांवो में आयोजन किया गया।शिविर के दौरान कुल 57 शिकायतें प्राप्त हुई है-शेखवाला ग्रन्ट (1) व 2.शेखवाला ग्रन्ट (2)-223.तथा तकभरी -35 शामिल है।शिविर में स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा स्टॉल लगाया गया जिसका उपाध्यक्ष द्वारा रिबन काटकर उद्घाटन किया गया।शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की जनसमस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान करना तथा समाज कल्याण व अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाना रहा।शिविर में समस्त लोगों ने सड़क व गांव के चारो ओर नाली की सफाई की मूल समस्या का प्रस्ताव रखा जिसको जल्द ही शासन प्रशासन को प्रेषित किया जायेगा।शिविर में क्षेत्रीय नागरिकों ने सैकड़ो की संख्या में बढ़- चढ़कर शामिल होकर उत्साहपूर्वक अपनी समस्याएं उपस्थित अधिकारियों के समक्ष प्रस्तुत की।इनमें कई समस्या एक जैसी थी जिसमे सबसे ज्यादा राशन कार्ड की थी,और किसान सम्मान निधि,आवास योजना,आधार कार्ड,दिव्यांग पेंशन,वृद्धा पेंशन,विधवा पेंशन,व शौचालय आदि जैसी कई समस्या सामने आयी,जिसमे से 17समस्याओं का समाधान शिविर स्थल पर ही अधिकारियों द्वारा निस्तारित किया गया,जबकि कुछ जिलास्तर की समस्याएं थीं जिन्हें समाधान हेतु जिलाधिकारी व शासन को प्रेषित किया जाएगा।इस अवसर पर देशराज कर्णवाल ने कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे।विभाग द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे।बाबा साहब भीमराव अंबेडकर एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी का सपना साकार होगा।शिविर में सभी संबंधित रेखीय विभागों के अधिकारीगण व कर्मचारीगण,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बरखा रानी,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सतीश कुमार,विजयपाल,मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा विजयपाल सैनी,ग्राम प्रधान,पंचायत सदस्यगण एवं सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रीय गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।