हरिद्वार: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में कृष्णानगर स्थित महर्षि दयानन्द पब्लिक स्कूल में नागरिक अधिकार व बाल सुरक्षा विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए जिला विधिक प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज सीनियर डिविज़न सिमरनजीत कौर ने छात्रों और अभिभावकों को मोबाइल के दुरूपयोग और इस पर विशेष निगरानी रखने की आवश्यकता बताते हुए किस मनोवृत्ति के लोगों से स्वयं का बचाव करना है इसके उपाए बताए व पोक्सो के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। अतिथि डिप्टी लीगल एंड डिफेन्स कांउसिल व लेखक विचारक डा.अरविन्द श्रीवास्तव ने शिक्षा व शिक्षकों से जुड़े अधिकारों की जानकारी देते हुए विद्यालय प्रबंधन के कार्यो को सराहनीय बताया।पूर्व सभासद व वरिष्ठ समाजसेवी दिनेश जोशी ने गुड टच बैड टच तथा बच्चों के सामने माता पिता का व्यवहार कैसा होना चाहिए,पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्या आशा शर्मा ने अध्यक्षा व अतिथियों का सम्मान वस्त्र,पुष्प व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। प्रबंधक शक्ति वर्धन शास्त्री ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,अभिभावकों व अतिथियों का आभार व्यक्त किया।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर ने छात्रों व शिक्षकों के साथ आम अमरुद,लीची आदि फलदार पौधों का रोपण किया।गोष्ठी का संचालन कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट अमित शर्मा ने किया।इस अवसर पर शालिनी जेटली,डिम्पल कश्यप,प्रीति,एड.उदित वत्स,एड.सौरभ शर्मा,विनीत बांगा,ऋतु,शोभा,रूचि, रितेश,सृष्टि,मानवी,रौनक़,रिया,गोविन्द मिश्रा,सात्विक मिश्रा,संतोष,अनु,रूद्र, वंश,रिद्धि,आदित्य ,गौरव,करन, श्याम सिँह,राजीव,सीमा,अरुणा,उदय भारद्वाज आदि मौजूद रहे।