चिन्यालीसौड़, 17 जुलाई 2025:
आज दोपहर करीब 1:50 बजे चिन्यालीसौड़ तहसील के अदनी रौंतल मोटर मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। रौंतल के पास वाहन संख्या UK-10CA-8081 दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें तीन लोग सवार थे। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस, राजस्व टीम, PMGSY-JCB और SDRF की टीमें तत्काल घटनास्थल पर पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया। मृतक व्यक्ति ट्रक में फंसा हुआ था, जिसे निकालने के लिए JCB की मदद से ट्रक को उठाने का प्रयास किया गया। हाइड्रा मशीन, जिसका ऑपरेटर उत्तरकाशी से भेजा गया है, भी चिन्यालीसौड़ में उपलब्ध है।
घायलों का विवरण:
* सूरज सिंह (उम्र 26 वर्ष), पुत्र श्री शैलेन्द्र, निवासी- ग्राम कुमराडा, चिन्यालीसौड़। उन्हें CHC चिन्यालीसौड़ में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर दून अस्पताल, देहरादून रेफर कर दिया गया है।
* रामशंकर (उम्र 72 वर्ष), पुत्र श्री चन्द्रमोहन, निवासी- ग्राम रौंतल, चिन्यालीसौड़। उन्हें 108 एंबुलेंस के माध्यम से CHC चिन्यालीसौड़ लाया जा रहा है।
मृतक का नाम:
* अजय सिंह (उम्र 32 वर्ष), पुत्र श्री चन्दन सिंह, निवासी- कुमराडा, चिन्यालीसौड़।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।