पहाड़ों में मूलभूत सुविधाओं और चौतरफा विकास के लिए क्षेत्रीय विधायक राजकुमार पोरी लगातार प्रयास कर रहे हैं। इसी कड़ी में गगवाड़स्यूं घाटी के ल्वाली में उन्होंने क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने लगभग 1.58 करोड़ रुपये की लागत से तल्ला पाबौं बिरसिग्यां मल्ला पाबो ग्रामीण मोटर मार्ग के पहले चरण का शिलान्यास किया।
इसके साथ ही, राज्य योजना के तहत ल्वाली मोटरमार्ग डडुवा देवी से डांग गांव तक 4 किमी मोटर मार्ग के सुदृढ़ीकरण कार्य का लोकार्पण भी किया, जिसकी लागत 2.52 करोड़ रुपये से अधिक है। वहीं, नाबार्ड मद के अंतर्गत ल्वाली लिफ्ट सिंचाई योजना का भी शिलान्यास किया गया, जिस पर 1.75 करोड़ रुपये से ज़्यादा खर्च होंगे।
स्थानीय लोगों ने विधायक पोरी का फूल-मालाओं और वाद्ययंत्रों के साथ जोरदार स्वागत किया। क्षेत्रवासियों का कहना है कि शुरुआती तीन साल भले ही विधायक को समझने में लगे, लेकिन अब उनके काम को देखते हुए अगले पाँच साल भी उन्हीं की ज़रूरत है। विधायक पोरी ने बताया कि उनकी सरकार का लक्ष्य जनता को मूलभूत सुविधाएँ और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ देना है। उन्होंने कहा कि पौड़ी विधानसभा में सड़कों की बदहाल स्थिति को सुधारने के लिए लगातार काम किया जा रहा है, ताकि कोई भी गाँव सरकारी सुविधाओं से वंचित न रहे। इस दौरान मनोज जखमोला, राकेश रूडोला, महावीर सिंह, देवेंद्र सिंह, नीरज पटवाल, पूनम देवी, हरिमोहन जुयाल, सुबोध निठानी, संपूर्णानंद नटनी, केसर सिंह और अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे।